Breaking Ticker

जनसंपर्क के दौरान मांझी समाज के बीच पहुंचे कांग्रेस नेता मान सिंह फौजी

कांग्रेस प्रत्याशी प्रागी लाल जाटव के पक्ष में जनसंपर्क करने में जुटे

शिवपुरी। वैसे तो करैरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से टिकट के दावेदारों की कतार में युवा नेता मानसिंह फौजी को प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा था, लेकिन अंतिम क्षण में कांग्रेस आलाकमान द्वारा प्रागी लाल जाटव को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनाव मैदान में उतारा है। ऐसे में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं के कंधों पर पार्टी के निर्णय को सही साबित करने की जिम्मेदारी है। इसी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महासचिव और मांझी समाज के अध्यक्ष जयकिशन मांझी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह फौजी दिन रात एक कर रहे हैं वह लगातार करैरा विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रागी लाल जाटव के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। मानसिंह फौजी की माने तो जनता का उन्हें भरपूर प्यार और स्नेह मिल रहा है इसी क्रम में किसान हितेषी नेता मान सिंह फौजी माझी समाज के बीच पहुंचे, जहां माझी समाज द्वारा उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में खड़े होने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में माझी समाज के लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मानसिंह फौजी कांग्रेस के एक सच्चे सिपाही के रूप में अपने आप को साबित कर चुके हैं 2018 के विधानसभा चुनाव में भी उनके द्वारा कांग्रेसी प्रत्याशी के लिए कार्य किया था और परिणाम स्वरूप कांग्रेस प्रत्याशी को विजय श्री हासिल हुई थी। अब उपचुनाव में भी मानसिंह फौजी कांग्रेश के एक सच्चे सिपाही की तरह गांव-गांव घूमकर अपने समर्थकों के साथ कार्य करने में जुटे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit