पोहरी। पोहरी विधानसभा से उपचुनाव में भाजपा से प्रत्याशी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद जल्द ही विजय जुलूस निकलेगा। जिसमें सुरेश राठखेड़ा के साथ जीत में अहम भूमिका निभाने वाले भाजपा के पदाधिकारी सहित कार्यकर्तागण शामिल रहेंगे। यह विजय जुलूस सुबह 10 बजे राज्यमंत्री के निज निवास से प्रारंभ होगा, मुख्य बाजार से होते हुए विभिन्न गांवों से होते बैराड़ पहुंचेंगा। विजय जुलूस के दौरान अपनी जीत के बाद श्री राठखेड़ा जनता का न केवल आभार व्यक्त करेंगे, बल्कि बड़े बुजुर्गों, माता-बहनों से आशीर्वाद भी लेंगे। श्री राठखेड़ा ने जीत के बाद कहा कि यह मेरी नहीं बल्कि जनता की जीत है।
उल्लेखनीय है कि सुरेश राठखेड़ा द्वारा 22 हजार 254 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देकर विजयश्री प्राप्त की है। सुरेश राठखेड़ा को लगातार दूसरी बात जनता से अपना आशीर्वाद दिया है। खासबात यह है कि दूसरी बात जनता ने न केवल उन्हें जिताया है, बल्कि जमकर उन पर अपना प्यार और दुलार लुटाते हुए उन्हें ऐतिहासिक जीत तक पहुंचाया है।









