Breaking Ticker

महिलाओं का अपमान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगें, भाजपा नगर मंडल ने दिया माधव चौक चौराहे पर धरना


मौत वृत्त रखकर किया प्रदर्शन 

शिवपुरी। भाजपा नगर मंडल शिवपुरी के तत्वाधान में माधव चौक चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार की महिला मंत्री श्रीमती इमरती देवी के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की टिप्पणी के विरोध में मौन व्रत्त रखकर धरना दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, चुरहेट विधायक शरतेन्दु तिवारी, पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी सहित वरिष्ठ भाजपा नेता भानू दुबे, हरिओम राठौर सहित अन्य सैकड़ों भाजपा नेता उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी ने विरोध प्रदर्शित करते हुए कहा कि महिलाओं का ऐसा अपमान हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस कारण कमलनाथ के बयान के खिलाफ आज शिवपुरी ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा धरना दिया गया हैं। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बयानों के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया कि हम महिलाओं का अपमान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। देश में मां, बहन और बेटियों का सम्मान किया जाता हैं हमेशा भाजपा करती रही हैं। इस अवसर पर धरना प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, राघवेंद्र गौतम, धैर्यवर्धन शर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत, प्रदेश महामंत्री शरतेंदू तिवारी, नगर अध्यक्ष विपुल जैमिनी, मुकेश चौहान, हरिओम राठौर, गिर्राज शर्मा, आशुतोष शर्मा, सोनू बिरथरे, अमित भार्गव, के.पी परमार, कपिल भार्गव महिला मोर्चा की कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit