शिवपुरी। लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ विधानसभा क्षेत्र पोहरी में 19 सितम्बर को एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री धाकड़ 19 सितम्बर को दोपहर 01.30 बजे निज निवास पोहरी से ग्राम पंचायत गोवर्धन में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अपराह्न 3 बजे पोहरी आगमन एवं आत्मनिर्भर भारत कृषक सहकारी क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके उपरांत सांय 4.15 बजे ग्राम पंचायत डांगवर्वे में जाएगें।







