शिवपुरी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 70 साल के हो गए। पीएम मोदी के जन्मदिन पर कई आयोजन हुए, हालांकि पीएम मोदी ने बीजेपी और अपने समर्थकों सेे साफ कह दिया था कि उनका जन्मदिन सादगी से मनाया जाए। इसी क्रम में भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा द्वारा सेवा दिवस के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाते हुए प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान में सफाई कर्मचारियों की महति भूमिका रही। इसीलिए श्री शर्मा द्वारा स्वच्छता अभियान में सहकर्मी की भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारी विनोद बाल्मीकि को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री शर्मा द्वारा श्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उन्हें सदा निरोगी बनाए रखने और लंबी उम्र की कामना की।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







