शिवपुरी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। यह सेवा सप्ताह 14 सितम्बर से प्रारंभ हुआ है जो 20 सितम्बर तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह में नगर मंडल से लेकर बूथ स्तर तक की हर एक इकाई के कार्यकर्ता अपने-अपने स्थानों पर सेवा के अलग-अलग काम कर रहे हैं। केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा कठमई आदिवासी पहुंचकर फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। यशोधरा राजे सिंधिया ने नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने भारत का नाम दुनियाभर में रोशन किया है। कोरोना जैसे मुश्किल वक्त में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, मजदूर, किसानों और श्रमिकों के लिए राशन से लेकर आर्थिक मदद देने का काम किया है। केबिनेट मंत्री राजे ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और आपके कुशल नेतृत्व में भारत का सम्मान आकाश की अनंत ऊंचाइयों को स्पर्श करता रहे, ऐसी मेरी कामना है। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे, संजय गौतम, कपिल भार्गव, केपी परमार, निर्देश गोयल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बांटे फल एवं मिष्ठान
0
7:47 pm

Tags