शिवपुरी। कोविड-19 के चलते इस वर्ष त्योहारों के मनाने का अंदाज भी बदल गया है। मुहरर्रम के मौके पर मुस्लिम युवाओं ने 24 यूनिट रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। ज्यादातर
लोगों ने पहली बार रक्तदान किया उनमें नया जोश साफ दिखाई दे रहा था। इन युवाओं ने संकल्प लिया कि किसी भी जरुरतमंद व्यक्ति के लिए यदि रक्त की आवश्यता होगी तब उन्हें तत्काल रक्तदाता उपलब्ध होगा।
''मी एंड माय फ्रेंड्सÓÓ की ओर से आज ब्लड बैंक जिला अस्पताल शिवपुरी से प्राप्त प्रमाणपत्रों के वितरण का कार्यक्रम पुरानी शिवपुरी में रखा गया। वैश्विक महामारी के चलते कार्यक्रम में सिर्फ 5 रक्तदाताओं को प्रामाण पत्र प्रदान कर अन्य साथियों को प्रमाण पत्र व धन्यवाद पत्र घर पर भेजा गया। आयोजन में हाफिज आरिफ खान, इंन्जी. निहाल बेग मिर्जा, इंजी. इरफान खान, राहिल खान, शहवाज पठान, विक्की पठान, हाफिज आसिफ अंसारी, हाफिज तारिक़, हाफिज उमर, आकिब खान गौरी ने सिरकत की और बमारी से निजात पाने के लिए दुआ की व सरकार द्वारा जारी कोविड केयर पर अमल करने की बात रखी। वचुअर तकनीक के सहारे जुबैर मोहम्मद ग़ौरी और इंजी. समरीन खान ने रक्तदाओं का शुक्रिया अदा किया।







