ओमकार इवेंट द्वारा विजेताओ को पुरुस्कार वितरण होगा।
शिवपुरी। ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिया 'शिवपुरी सुपर डांसर' 21 के विजेताओ को पुरुस्कार वितरण 17 अक्टूबर को ग्वा बायपास स्थित होटल सेलिब्रेशन गार्डन में होगा। जैसा कि राम गुप्ता मैनेजर ओमकार इवेंट के द्वारा बताया कि यू ट्यूब के माध्यम से डांस प्रतिभागियों के डांस वीडियो पर लाइक की स्थित रहेगी उसके अनुसार रैंक बनाई जाएगी। डांस जज व ऑडियंस के वोटिंग के आधार पर भी पॉइंट दिए जाएंगे ।
प्रथम , द्वितीय व तृतीय विजेताओ को 3100, 2100,व 1100 का केस प्राइज़ व रनर विजेताओ को गिफ्ट दिए जाएंगे इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट व सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।
मुख्य अतिथि शोभा पुरोहित संभागीय अध्यक्ष महिला ब्राहम्ण व तरुण अग्रवाल समाजसेवी के द्वारा विजेताओ को सम्मानित किया जाएगा । सम्मान समारोह में दर्शकों के लिए भी फन व क्विज़ गेम के माध्यम से प्राइज़ दिए जाएंगे । प्रोग्राम में सुपर जज राहुल शर्मा, व तानिया तोमर (टीवी रियलिटी फेम् )के साथ रिंकी वर्मा (मिसेज इंडिया फैशन विजेता ) जजमेंट करेगे।
शिवपुरी सुपर डांसर के एंट्री पास सभी स्पांसर
टूनवाल ई-बाइक श्रीकृष्णा ऑटोमोबाइल, हेल्थ पार्क जिम , एमआई साओमी (MI Xiaomi) मोबाइल , होटल ठाट बाट, आर जी डांस व एम पी ३३कैफ़े पर उपलब्ध है।
शिवपुरी सुपर डांसर टीम पंकज बुंदेला ( डांस डारेक्टर) , गगन लाक्षाकार ( एडिटर ), आनंद रावत व दीपा परिहार( एंकर) की भूमिका में होंगे।






