Breaking Ticker

शिवपुरी से भाजपा नेताओं ने सिंधिया राजघराने की छत्री पहुंचकर "राजमाता" को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि


केदार करामती, ग्वालियर। राजपथ की माया से निकलकर जनपथ तक आकर सेवा की मूर्ति राजमाता सबकी कहलाने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 102वीं जयंती पर हर किसी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जो भाजपा की संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। रविवार को सिंधिया राजघराने की छत्री परिसर में केबिनेट मंत्री एवं उनकी पुत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सुबह पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया जिसमें राजमाता की बड़ी बेटी राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा भी शामिल हुईं। इस मौके पर एक भजन कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसमें लोक कलाकारों ने राजमाता सिंधिया की याद में कई भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, उद्यानिकी एव खाद्य प्रसंस्कर मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री माया सिंह, सहित प्रदेश के गणमान्य नेता और राजमाता एवं केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे के प्रति निष्ठा रखने वाले शिवपुरी जिले के भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए जिन्होंने राजमाता साहब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

शिवपुरी से अम्मा महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, विधायक प्रतिनिधि संजय गौतम, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, भाजपा नगर मंडल महामंत्री हरिओम राठौर बतासे वाले, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, पुरानी शिवपुरी नगर मंडल अध्यक्ष केपी परमार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष धनपाल यादव, डॉ. राकेश राठौर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष जयदीप कुशवाह, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश रावत, केबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि राजेन्द्र शिवहरे और कप्तान यादव, पत्रकार राजकुमार शर्मा, लालू शर्मा, किरण शर्मा, विजय शर्मा, अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष गौरव सिंघल, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रतीक शर्मा नानू आदि शामिल रहे।













एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit