Breaking Ticker

भौंती पुलिस की जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

पाँच जुआरियों के कब्जे से साढ़े 13 हजार रुपए सहित दो कार व दो बाइक की जब्त

शिवपुरी। थाना प्रभारी भौंती निरी. सुरेंद्र सिंह सिकरवार  को थाना क्षेत्र के ग्राम तिधारी और मोहार के बीच के रास्ते में जुआ संचालित होने की सूचना मिली, उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी भौंती द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर देखा कि कुछ लोग हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें पुलिस टीम की मदद से चारों तरफ से घेराबंदी करके पकड़कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपने नाम 1.नीरज पुत्र लालाराम कलावत उम्र 42 साल निवासी भौंती ,2. शिवकुमार पुत्र कुंजीलाल सेन उम्र 35 साल निवासी मोतीपुर थाना मायापुर 3. प्रमोद पुत्र रामनिवास लोधी उम्र 20 साल निवासी ग्राम नाद पिछोर 4. शशिकांत पुत्र द्वारिकाप्रसाद गुप्ता उम्र 54 साल निवासी भौंती, 5. राजाभैया पुत्र रणधीर लोधी उम्र 25 साल निवासी डेल कवर का होना बाताया, जिनके कब्जे से 13570 रू की नगदी एक बोलेरो कार क्रमांक एमपी 43 बीसी 1227, एक नैनो कार क्रमांक एचआर 76 ए 4797, एक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएच 0452 एवं एक बिना नंबर की प्लैटिना मोटरसाइकिल विधिवत जप्त कर सभी आरोपियों विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit