Breaking Ticker

अवैध हथियार के साथ एक को दबोचा, खनियांधाना पुलिस की कार्यवाही


देशी कट्टा के साथ जिंदा राउण्ड भी किया बरामद

शिवपुरी। थाना प्रभारी खनियाधाना निरी. आलोक सिंह भदोरिया को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गैस गोदाम के पास मायापुर रोड ग्राम पनिहारा में एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये कोई घटना घटित करने की नियत से घूम रहा है, सूचना पर से थाना प्रभारी खनियाधाना द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश हेतु रवाना किया गया, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर मुखबिर के बताये हुलिए का एक व्यक्ति दिखा, जो पुलिस को देखकर बगलें झांकने लगा, जैसे ही पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसकी घेराबंदी कर दबोचकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड पैंट की जेब में रखे मिला, आरोपी से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संजय यादव पुत्र फेरन सिंह यादव उम्र 34 साल निवासी पहलगवां थाना सीपरी, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) का होना बताया, जिसके कब्जे से मिले अवैध हथियार को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खनियाधाना निरीक्षक आलोक सिंह भदोरिया, एएसआई जगदीश पाराशर, आरक्षक हरीकृष्ण जाट, अरुण मेवाफरोस, हरिओम गुप्ता एवं आरक्षक जयवीर गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit