आत्मनिर्भर भारत अभियान आधुनिक भारत की बनेगा पहचान: वीरेंद्र रघुवंशी
0
8:28 pm
मोदी सरकार ने किसानों के लिए वन नेशन वन मार्केट की योजना बनायी: राजू बाथम
शिवपुरी। प्रदेश भाजपा के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि देश में कोविड-19 कोरोना जैसी महामारी को इतने बड़े देश में नियंत्रण करने का कार्य देश की जनता के सहयोग से केन्द्र की मोदी सरकार ने किया है आने वाले भविष्य में भारत को आत्मनिर्भर बनाना ही हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है इसलिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा आव्हान किया गया कि वोकल फॉर लोकल एवं मेक इट ग्लोबल का ज्ञान देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनायेगा ताकि स्थानीय उद्यमी और व्यवसाय सशक्त बन सकेगा आत्मनिर्भर भारत अभियान आधुनिक भारत की पहचान बने ,इसलिए मोदी सरकार ने सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए आर्थिक पैकेज जारी किया जिससे छोटे उद्यमी क्रेडिट सुविधा का लाभ लेकर अपना कारोबार स्थापित कर सकेगा, केन्द्र सरकार ने ग्लोबल टेंडर्स पर रोक लगाकर देश के अंदर के कारोबारियों को बड़ी मदद् पहुंचाने का कार्य किया है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत कोरोना संक्रमण में देश के गांव, गरीब ,मजदूर और किसानों की मदद् करने हेतु प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक 1.70 लाख करोड़ रूपये की घोषणा की है जिसके तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अग्रिम किस्त किसानों के खातों में जमा की गयी, महिला जन-धन खाता धारकों के अकाउंट में 500-500 रूपये की 3 किस्त दी गयी हैं, विधवाओं, दिव्यांगों, बुर्जुगों को 1 हजार की आर्थिक सहायता तथा 8 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफत में 3 गैस के सिलेंडर भी दिये गये हैं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत 80 करोड़ गरीब एवं प्रवासी मजदूरों के लिए मुफ्त में 3 माह का राशन दिया गया आगामी 3 माह तक यह योजना प्रभावी और रहेगी। मोदी सरकार ने प्रवासी मजदूरों को एवं अन्य गरीब नागरिकों को मदद् पहुंचाने हेतु वन नेशन- वन राशन कार्ड योजना की शुरूआत की है ताकि देश का पात्र हितग्राही कहीं से भी राशन प्राप्त कर सकेगा। राजू बाथम ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को यदि कोरोना के संकट से लड़ते हुए मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाये रखना है तो इसका संकल्प हर एक देशवासी को वोकल फॉर लोकल को अपनाने के रूप में लेना पड़ेगा ताकि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा छोटे उद्यमी को सीधा लाभ पहुंचेगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला उपाध्यक्ष हेमन्त ओझा,जिला कोषाध्यक्ष दिलीप मुदगल,जिला मीडिया प्रभारी डॉ राकेश कुमार राठौर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, जिला कार्यालय मंत्री अमित भार्गव, पिछड़ा वर्ग नगर महामंत्री आकाश राठौर, नगर मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, युवा मोर्चा जिला मंत्री जितेंद्र राठौर उपस्थित थे।
Tags







