पिछोर और भौंती पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपियों को पकड़ा
0
8:28 pm
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के मार्गदर्शन में थाना पिछोर और भौंती द्वारा एक-एक प्रकरण में अवैध शराब के परिवहन और विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को दबोचकर यूपी 93 बीएच 5590 नंबर की मोटरसायकल की जप्त की गई।
थाना प्रभारी पिछोर निरी. अजय भार्गव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मानपुर तिराहा गजारो तरफ एक मोटरसायकल क्रमांक यूपी 93 बीएच 5590 से एक व्यक्ति अवैध शराब का परिवहन कर ले जा रहा है सूचना पर थाना प्रभारी पिछोर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को सउनि पुष्पेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में मुखबिर के बताए स्थान अनुसार चैकिंग हेतु लगाया, पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान यूपी 93 बीएच 5590 नंबर की एक मोटरसायकल आते दिखी जिसे रोककर चैक किया गया तो उक्त व्यक्ति के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी अवैध कच्ची शराब कीमत 6000 रू की मिली, परिवहन के संबंध में लाईसेंस मांगा ना होने पर उक्त शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी राकेश पुत्र रामनिवास लोधी उम्र 35 साल निवासी ग्राम का कूड़ा थाना बसई जिला दतिया के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसी क्रम में थाना प्रभारी भौंती निरी. सुरेंद्र सिंह सिकरवार द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम बैरागढ़ से आरोपी लखन पुत्र अमान सिंह लोधी उम्र 35 साल निवासी ग्राम बैरागढ़ के घर के सामने से हाथ भट्टी की बनी 60 लीटर कच्ची शराब कीमत 6000 रू की विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
Tags






