करैरा पुलिस द्वारा 40 हजार की स्मैक के साथ एक आरोपी को दबोचा
0
8:29 pm
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेंद्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में शिवपुरी जिले में नशीले मादक पदार्थ रखने वाले एवं उसका परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को इस दिशा में कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं जिसके परिणामस्वरूप थाना करैरा द्वारा कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को 40000 रुपए की स्मैक के साथ दबोचा गया ।
थाना प्रभारी करैरा उनि. गब्बर सिंह गुर्जर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उप जेल के पास करैरा तरफ एक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमक्यू 4463 से एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ बेचने के लिए ला रहा हैै, सूचना पर से थाना प्रभारी करैरा द्वारा पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर चैकिंग लगाई, चैकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल नंबर एमपी 33 एमक्यू 4463 की आते दिखी जिस पर मुखबिर के बताएं हुलिए का एक व्यक्ति आता दिखा, रोककर उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संतोष पुत्र गजराज रावत उम्र 25 साल निवासी ग्राम करई का होना बताया, जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 5 ग्राम स्मैक कीमत 40000 रुपए की विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
Tags






