शिवपुरी। प्रदेश में इन दिनों कोरोना की तूफानी रफ्तार के लिए विवाह समारोहों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। यह कहा जा रहा है कि शादी विवाह में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने और कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने के कारण कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अंतिम विवाह समारोह 30 जून को था। लेकिन इससे भी शासन और प्रशासन ने सबक नहीं सीखा।
शादी विवाह तो अब समाप्त हो गए। लेकिन प्रदेश में उपचुनाव के चलते जिस अंदाज में राजनैतिक कार्यक्रम हो रहे हैं और हजारों लोग कार्यक्रमों में जुट रहे हैं। नेताओं के स्वागत समोराह गांव-गांव हो रहे हैं, उससे कोरोना संक्रमण के व्यापाक फैलाव की संभावना और बढ़ गई है। इसे देखते हुए प्रदेश में होने वाले 24 उपचुनाव और राजनैतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग उठने लगी है।
आज 11 जुलाई को दोपहर 2 बजे पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम को ज्ञापन सौंपकर उनसे मांग की। पत्रकार संघ ने मांग की कि जिले में बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए फिलहाल दिग्गज नेताओं के दौरे और कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाए। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई है कि यदि इन कार्यक्रमों के माध्यम से संक्रमण फैला तो इसकी जिम्मेदारी उनकी होगी।
पिछले एक सप्ताह में शिवपुरी जिले सहित पूरे प्रदेश में कोरोना के ग्राफ में आश्चर्यजनक वृद्धि नोट की गई है। पिछले 10 दिन में शिवपुरी में ही एक सैकड़ा से अधिक मरीज सामने आए हैं। शिवपुरी के अलावा ग्वालियर, मुरैना और भिंड में तो कोरोना की रफ्तार इससे भी कहीं अधिक तेज है। इस पर कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने पत्रकारों की इस मांग की गंभीरता को समझा और तत्काल सीएमएचओं से संपर्क करने का प्रयास किया। परंतु उनसे संपर्क नहीं हो सका। उसके बाद विधायक रघुवंशी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इस मामले को लेकर भोपाल कार्यालय तक अबगत कराने की बात कही। इस मौके पर भाजपा नेता जिलाध्यक्ष राजू बाथम, दिलीप मुदगल, हेमंत ओझा, राकेश राठौर, मुकेश चौहान भी उपस्थित थे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







