शिवपुरी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल एवं अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर द्वारा पुलिस कम्युनिटी हॉल शिवपुरी में अपराध समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को आगामी उप चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अपराधों की रोकथाम एवं आसामजिक तत्वों पर वैधानिक कार्यवाही कर बेहतरीन ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। अपराध समीक्षा बैठक शुरू होने से पहले रोटरी क्लब शिवपुरी के प्रेसिडेंट अंकित भसीन एवं अन्य क्लब मेंबर्स द्वारा समीक्षा बैठक में आए समस्त पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को फेस मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा क्लब के इस कार्य की सराहना की गई तथा रोटरी क्लब समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्यों में योगदान देती रहती है उसके लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला शिवपुरी के समस्त एस.डी.ओ.पी, एफएसएल अधिकारी डॉ. एचएस बरहादिया शिवपुरी एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी, सूबेदार पुलिस लाईन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा अपराध समीक्षा बैठक के दौरान निम्न बिन्दुओं पर निर्देश दिए
1. आगामी उप चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे तथा अपना बेहतर आसूचना संकलन तंत्र स्थापित करेंगे।
2. लंबे समय से गंभीर विवेचनाधीन प्रकरण लंबित रहने का स्पष्ट कारणों की जानकारी ली गई तथा उनके निकाल हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
3. सक्रिय गुंडों तथा स्थानीय स्तर पर जिन लोगों का आतंक हो उनकी पहचान कर उन्हे चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जैसे-एनएसए,जिला बदर की कार्यवाही करें।
4. गंभीर अपराधों में जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के दिशा निर्देश दिए।
5. एफएसएल अधिकारी द्वारा बैठक में साक्ष्य संकलन से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







