Breaking Ticker

पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटस ने अपने-अपने घर किया पौधारोपण


शिवपुरी। शासकीय एस एम एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के बी 1 प्लाटून एनसीसी यूनिट के एन सी सी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ गुलाब सिंह जाटव ने बताया कि आज दिनांक 11 जुलाई 2020 को एन सी सी गु्रप हैड क्वाटर ग्वालियर के निर्देसानुसार कर्नल धीरेन्द्र सिंह, कमान अधिकारी  35 एन सी सी बटालियन शिवपुरी के मार्गदर्शन में कोरोना काल को दृष्टिगत रखते हुये, एक स्थान पर इक्कठे न होकर अपने अपने  घरों के आस- पास सार्वजनिक स्थानों को चिन्हित कर पर्यावरण के रक्षार्थ एक एक  पौधा लगाया और उसे नन्हे पौधे से विशाल वृक्ष बनानेे की भी शपथ ली। इस तरह कैडेटस ने सामाजिक एवं भौतिक दूरी बनाकर काम करके समाज को एक स्वस्थ संदेश भी दिया कि कोरोना एक राष्ट्रीय आपदा है। इस तरह से कार्य करके ही इससे जीता जा सकता है । लगभग 55 कैडेटस ने 55 भिन्न -भिन्न प्रकार के पौधे लगाए, जिसमें आम, जामुन, आवला, नीम, पीपल,बरगद इत्यादि । इस कार्य के लिए बटालियन के नवाँगत सूबेदार मेजर हरपत राम जी एवं सूबेदार हरजीत सिंह, एवं समस्त पी आई स्टाफ ने सभी कैडेटस को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit