Breaking Ticker

डॉ. सुनील गौतम ने अपनी एक कविता में मजदूरों का दु:ख और उनकी संवेदनाऐ प्रकट की

शिवपुरी। शहर के बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील गौतम के द्वारा एक छोटी सी कविता लिखी गई जिसमें उन्होंने पूरे देश में आई विपदा के कारण मजदूरों और श्रमिकों को जो परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उस पर उन्होंने मजदूरों का दु:ख और संवेदनाएं प्रकट की है।
मैं मजदूर हूं
मुझे मार पड़ी है।
पहले किस्मत की,अब पुलिस की
यकीन नहीं तो देख लें
मेरी नंगी पीठ, डंडे के निशान
और पैरों के छाले
पैदल ही चला हूं कोसों
सड़क, पगडंडी और नाले
अब धैर्य टूट रहा है
गला सूख रहा है
डबडबाती आंखें
चिलचिलाती धूप
और कब तक सहूंगा, जोरों की भूख
अब मैं मजबूर हूं
मुझे मार पड़ी है।
लेखक - डॉ. सुनील गौतम
बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit