Breaking Ticker

दून पब्लिक स्कूल ने दी फीस में रियायत

शिवपुरी। देश के प्रतिष्ठित दून पब्लिक स्कूल की शिवपुरी शाखा ने कोरोना महामारी के चलते बच्चों के भविष्य को लेकर चितिंत अभिभावकों के प्रति जिम्मेदारी दिखाते हुए अपनी फीस की तीन माह की प्रथम किस्त में छूट दी है, साथ ही अपनी एडमीशन व रजिस्ट्रेशन फीस को भी आधा कर दिया है। दून पब्लिक स्कूल की संचालिका डॉ. खुशी खान ने बताया कि केन्द्रीय सरकार की लॉकडाउन की घोषणा के बाद देश की अर्थव्यवस्था
चरमरा गई है। ऐसे में अभिभावकों से पूरी फीस लेना उचित नहीं होगा। इसके साथ ही स्कूल द्वारा अपने विद्यार्थियों के लिये फ्री ऑनलाइन क्लास भी संचालित की जा रही हैं। जिसके प्रथम फेज में विद्यार्थियों को समर असाइनमेंट प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन की देशहित में जिम्मेदारी है कि वह आगे आकर इस संकटकाल में लोगों की मदद कर सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit