शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत पोहरी रोड पर अमृत बिहार कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति को कोल्डड्रिंक पीना महंगा पड़ गया और उसकी मौत हो गई। जबकि उसकी बालिका ने भी कोल्डड्रिंक पी लेकिन कड़वी होने की वजह से थोड़ी कोल्डड्रिंक पीने के बाद छोड़ दी।
शहर के पोहरी रोड अमृत बिहारी कॉलोनी में निवासरत मनोज सोनी ने शनिवार को दुकान स्टोर से माजा कोल्डड्रिंक की बोतल ली थी। रविवार को मनोज व उसकी पुत्री सलोनी ने माजा की बोतल पीने के लिए निकाली। लेकिन कड़वा स्वाद होने की वजह से सलोनी ने थोड़ी कोल्ड ड्रिंक पी लेकिन मनोज पूरी कोल्डड्रिंक पी गया। कोल्डड्रिंक पीने के बाद पिता-पुत्री की हालत बिगडऩे लगेे और उल्टी करने लगे। तबीयत बिगड़ती देख परिजन दोनों को इलाज के लिए प्रायवेट हॉस्पिटल सिद्धी विनायक लेकर आए जहां सलोनी तो ठीक हो गई लेकिन मनोज की तबीयत ज्यादा खराब होने से उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। जब मनोज सोनी को इलाज के लिए अस्पताल लाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर एफएसएल प्रभारी डॉ. एसएच बरहादिया द्वारा मृतक के घर पर पहुंचकर उल्टी सहित कोल्डड्रिंक का सैम्पल लिया। इसके अलावा जहां से कोल्ड ड्रिंक की बोतल खरीदी गई उसे सील भी कराया गया। मौके पर एसडीओपी शिवसिंह भदौरिया, कोतवाली टीआई बादाम सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस ने खाद्य अधिकारी को भी मौके पर कार्यवाही हेतु बुलाया।