Breaking Ticker

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से फौजी एवं रूपेन्द्र ने सातवें दिन बांटा प्रवासियों को खाना

कल आठवे दिन भी प्रवासियों के लिए बांटा जाएगा भोजन

करैरा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह फौजी और रूपेन्द्र यादव काली पहाड़ी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से आज लगातार सातवे दिन कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार काली पहाड़ी पर हाईवे पर प्रवासी मजदूरों को खाना वितरित किया गया। इस दौरान करीब हजारों लोगों को पानी और खाने की व्यवस्था की गई। मानसिंह फौजी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिन सिरसौद चौराहे पर भी महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासियों की मदद कर पुण्य लाभ अर्पित किया है। रूपेन्द्र यादव ने बताया कि कल आठवे दिन भी प्रवासी मजदूरों के लिए खाना वितरण किया जाएगा। भोजन वितरण के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मानसिंह फौजी, रूपेंद्र यादव काली पहाड़ी, प्रदेश सचिव प्रदीप लोध, किसान कांग्रेस पुष्पेंद्र जाटव, जितेंद्र माझी, सेंकी यादव काली पहाड़ी, नरेश जाटव रोल खुर्द, जितेन जाटव कालीबाड़ी, अनूप परिहार, साहब सिंह जाटव, कला भूरे यादव, सनी जाटव, आशीष यादव, रामराजा दाऊ भैया, सुनील यादव, पप्पू मिस्त्री, सत्येंद्र यादव, पवन जाटव, नीरज चिढ़ार, वीरेंद्र जाटव, दाताराम यादव, रोहित यादव, भैया जी यादव सत्येंद्र यादव, गोलू यादव, अरुण यादव, राकेश कुशवाहा आदि का भरपूर योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit