Breaking Ticker

श्रीप्रकाश शर्मा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर फौजी समर्थकों ने दी बधाई

शिवपुरी। विगत माह पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद से उनके समर्थक कांग्रेस नेता भी भाजपा में शामिल हो गए थे। तभी से कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कुर्सी खाली पड़ी थी। जल्द ही करैरा एवं पोहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। आगामी चुनाव तैयारियों के चलते कांग्रेस आलाकमान ने ऊर्जावान, जुझारू और क्षमतावान श्रीप्रकाश शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी का अध्यक्ष बनाया गया है। श्रीप्रकाश शर्मा इससे पूर्व भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान संभाल चुके हैं। श्रीप्रकाश शर्मा के जिलाध्यक्ष बनने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एवं करैरा विधानसभा से टिकिट के प्रबल दावेदार मानसिंह फौजी सहित उनकी टीम ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं, साथ ही सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने की भी आशा व्यक्त की। बधाई देने वालों में मानसिंह फौजी के अलावा रूपेंद्र यादव काली पहाड़ी, प्रदेश सचिव प्रदीप लोध, किसान कांग्रेस पुष्पेंद्र जाटव, जितेंद्र माझी, सेंकी यादव काली पहाड़ी, नरेश जाटव रोल खुर्द, जितेन जाटव कालीबाड़ी, अनूप परिहार, साहब सिंह जाटव, कला भूरे यादव, सनी जाटव, आशीष यादव, रामराजा दाऊ भैया, सुनील यादव, पप्पू मिस्त्री, सत्येंद्र यादव, पवन जाटव, नीरज चिढ़ार, वीरेंद्र जाटव, दाताराम यादव, रोहित यादव, भैया जी यादव सत्येंद्र यादव, गोलू यादव, अरुण यादव, राकेश कुशवाहा आदि शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit