शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटरा-विजयपुर एवं बडेरा के बीच में खोड़ रोड फुढिया खार नाले के पास एक युवक की अधजली अवस्था में लाश पड़ी मिली। गाँव के चौकीदार ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एफएसएल प्रभारी डॉ. एचएस बरहादिया सहित हिम्मतपुर चौकी प्रभारी संजीव पंवार मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। घटनास्थल पर कोई भौतिक साक्ष्य नहीं मिले। लाश को देखकर प्रथमदृष्ट हत्या प्रतीत हो रही है क्योंकि लाश का ऊपर का हिस्सा अधजला है शायद पहचान छुपाने के लिए ऐसा किया गया हो। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। लाश दो या तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मृतक की शिनाख्ती के पुलिस द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। आसपास के थानों में भी इसकी सूचना दे दी गई है।
इनका कहना है
इनका कहना है
- अज्ञात मृतक का शव जली-अधजली अवस्था में मिला है, जिसका नीचे वाला भाग नहीं जला हुआ है। न ही घटनास्थल पर कोई भौतिक साक्ष्य पाए गए। प्रथमदृष्टया यह घटना किसी दूसरी जगह की गई होगी और मृतक के शव को हत्या के बाद यहां फेंका गया होगा। पहचान छुपाने के लिए अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मृतक को जलाया गया होगा।
डॉ. एचएस बरहादिया
एफएसएल प्रभारी शिवपुरी
एफएसएल प्रभारी शिवपुरी







