कोलारस-
भाजपा सांसद डॉ के पी यादव आज कोलारस प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी
के कार्यकर्ता एवं विधायक प्रतिनिधि राम सडैया जी के पिताजी के
आकस्मिक निधन हो जाने पर आज उनके निवास पहुंचे और उन्होंने श्रद्धांजलि
अर्पित की सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि श्री सडैया एक बेहद ईमानदार
कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी रहे हैं परिवार के संस्कार हमेशा उनके परिवारजनों
में दिखाई देते हैं उनके पुत्र श्रीराम सडैया भी विद्यार्थी परिषद के एक
सक्रिय कार्यकर्ता जनभागीदारी के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ
कार्यकर्ता है इस दुखद घड़ी में मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस
पूरे परिवार को सहन करने की शक्ति प्रदान करें इसके साथ ही भाजपा जिला
अध्यक्ष राजू बाथम, वीरेंद्र रघुवंशी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने
भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







