शिवपुरी। दीप दान की श्रृंखला में कोलारस थाना भी पीछे नहीं रहा। थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाने की सीढिय़ों पर थाने के स्टाफ ने मोमबत्तियों की श्रृंखला लगाकर उन्हें प्रज्जवलित किया। यह दृश्य काफी मनमोहक था। वहीं कोलारस बस स्टेंड चौराहे पर कोरोना हार गया स्लोगन लिखकर उस पर दीप प्रज्जवलित किए। इस दौरान पुलिसकर्मी उक्त स्थल पर घेरा बनाकर खड़े हो गए। जिसका दृश्य ड्रोन कैमरे से लिया गया तो वह काफी मनमोहक दिखाई दे रहा था। इस दृश्य के माध्यम से लोगों को पुलिसकर्मियों ने कोरोना से लडऩे के लिए एकजुट होने की अपील की।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







