शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के 40 वे स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के आदेशानुसार भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा द्वारा अपने निवास पर ही भाजपा का झंडा फहराकर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर श्री शर्मा द्वारा भाजपा के पितृ पुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं जो वटवृक्ष के समान विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का मौका मिला है। यहां बता दें कि देश में फैले कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन है इसी कारण हर बार की तरह कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से भाजपा का स्थापना दिवस नहीं मनाया, लेकिन सभी ने अपने-अपने घरों पर ही पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







