Breaking Ticker

9 मिनिट की दीवाली, जगमग हुआ शहर, जमकर हुई आतिशबाजी

शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को रात्रि 9 बजे 9 मिनिट तक दीप प्रज्जवलित किए जाने की अपील का असर शहर में ऐसा हुआ कि उन 9 मिनिट में शहर में दीपावली जैसा उत्सव दिखाई दिया। रात्रि के 9 बजते ही शहरवासियों ने घरों की लाईटें बंद कर दी और अपने मकान की बालकनी और घर के दरबाजों से बाहर निकलकर दीप प्रज्जवलित किए गए। साथ ही कई लोगों ने मोमबत्तियां भी जलाई। जिनके पास दीप और मोमबत्ती नहीं थे उन्होंने अपने मोबाइल की फ्लैश लाईट जलाई। इससे नजारा दीपावली जैसा हो गया। लोगों ने प्रधानमंत्री की दीप जलाने की अपील से भी आगे बढ़़कर आतिशबाजी की। जिससे शहर में एक उत्सव का माहौल बन गया। हालांकि इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया। इस दौरान पुलिस भी इस उत्सव में शामिल हो गई। एसपी राजेश सिंह चंदेल, उनके पुत्र राघव और कलेक्टर अनुग्रह पी ने अपने-अपने निवास स्थान पर दीप दान किया। वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी स्थल पर ही मोबाइल की फ्लैश लाईट जलाई। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहा न्यू ब्लॉक हंस बिल्डिंग पर स्थित भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा पर भी दीप प्रज्जवलित किए गए।
रविवार को रात शहर में एक उत्सव का माहौल देखा गया। जिसने कोरोना जैसी महामारी के डर को दरकिनार कर दिया। लोगों ने घरों की छतों पर, मकान के दरबाजों पर, मंदिरों, दुकानों और चौराहों पर दीप जलाकर अपना हर्ष प्रकट किया। कोर्ट रोड़, सदर बाजार, पुरानी शिवपुरी सहित शहर के विभिन्न कॉलोनियों में उत्सव देखा गया। लोगों ने अपनी खुशी का इजहार करने के लिए जमकर आतिशबाजियां भी कीं। कई लोगों ने रंगोली से भारत का नक्शा बनाकर उस पर दीपों की श्रृंखला तैयार कर दीप प्रज्जवलन किया और गो कोरोना जैसे नारे लिखे। आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों व राजनेताओं ने अपने-अपने निवास स्थान पर दीप प्रज्जवलित किए। कहीं हर-हर मोदी, घर-घर मोदी तो कहीं भगवान महावीर की जय के नारों से शहर गुंजायमान हो गया। शंखों की ध्वनि के साथ-साथ झांझर और मजीरों की धुने सुनाई दीं। लोगों ने कंदील भी उड़ाए। आतिशबाजी का ऐसा नजारा दीपावली पर भी देखने को नहीं मिला, जो रविवार की रात 9 मिनिट के उत्सव में दिखाई दिया। शहर का नजारा देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कोरोना जैसी महामारी पर यह 9 मिनिट भारी पड़ गए। घर-घर मोबाइलों और अन्य म्यूजिक सिस्टमों के माध्यम से हनुमान चालीसा और देशभक्ति गीतों के स्वर गूंजते रहे। सदर बाजार में स्थित नरसिंह मंदिर, निचला बाजार में स्थित सीता राम मंदिर के बाहर दीप माला सजाई गई। घरों के लोगों ने रंगोली बनाई और वहां पर दीप जलाए। यह माहौल देखने में दीपावली से कम नहीं लग रहा था। न्यू ब्लॉक में स्थित भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहे पर हंस बिल्डिंग परिवार ने भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा पर दीप जलाकर सपरिवार सहित देश और विश्व कल्याण की प्रार्थना की और कोरोना जैसी महामारी का नाश करने की भगवान से गुहार लगाई। नन्हें-मुन्हें बच्चे भी इस 9 मिनिट की दीपावली मेें काफी उत्साहित नजर आए। जिन्हें अपने स्वविवेक से चूने से मार्किंग कर प्रवेश द्वार घर के आगे बनाया और उस पर दीपों को एकत्रित कर उन्हें जलाया। यह मनमोहक दृश्य देखने के लिए कॉलोनी के लोग वहां पहुंचे। जिन्होंने उन नन्हें-मुन्हें बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जनता कफ्र्यू के दौरान बजाई गई थाली, ताली की याद भी कल ताजा हो गई। लोगों ने दीप माला के साथ-साथ घरों से निकलकर थाली, ताली, शंख बजाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit