शिवपुरी- शिवपुरी जिले में 01 जून 2023 से अभी तक 343.08 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 297.19 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1208.98 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 455.40 मि.मी., बैराड़ में 171 मि.मी., पोहरी में 372.50 मि.मी., नरवर में 336 मि.मी., करैरा में 300.30 मि.मी., पिछोर में 367 मि.मी., कोलारस 296.80 मि.मी., बदरवास में 450.70 मि.मी. तथा खनियाधाना में 338 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।






