Breaking Ticker

दसवीं के विज्ञान की पूरक परीक्षा में 57 रहे गैरहाजिर


शिवपुरी। दसवी की पूरक परीक्षाओं के क्रम में शनिवार को विज्ञान विषय की परीक्षा आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इस दौरान जिले भर में 1001 परीक्षार्थी नामांकित थे जिनमें से 944 परीक्षा देने पहुंचे जबकि 57 गैर हाजिर रहे। परीक्षा कक्ष प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा में उमावि केंद्र क्रमांक-2 शिवपुरी में 284 में से 12, उत्कृष्ट उमावि पिछोर में 100 में से 6, उत्कृष्ट खनियाधाना में 138 में से 3, कन्या उमावि करैरा में 163 में से 9, कन्या उमावि नरवर में 96 में से 12, उमावि भटनावर में 68 में से 4, कन्या उमावि कोलारस में 73 में से 3 जबकि उमावि रन्नौद में नामांकित 79 परीक्षार्थियों में से आठ गैर हाजिर रहे। शनिवार को सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही एवं कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit