Breaking Ticker

प्रियंका गांधी की जन आक्रोश रैली में समर्थकों के साथ शामिल हुए कल्याण सिंह वर्मा


भीषण गर्मी और उमस में उत्साह और उमंग के साथ डटे रहे कार्यकर्ता
शिवपुरी। मेला मैदान ग्वालियर में शुक्रवार को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में हुई कांग्रेस की विशाल जनाक्रोश सभा को सफल बनाने के लिए शिवपुरी जिले से हजारों की तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने-अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ग्वालियर पहुंचे। इसी क्रम में पोहरी विधानसभा से प्रबल दावेदार वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह वर्मा दुल्हारा अपने एक सैकड़ा समर्थकों के साथ ग्वालियर पहुंचे। उनके काफिले में करीब तीन दर्जन चार पहिया वाहन शामिल रहे। खास बात यह रही कि सभा में प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को सुनने के लिए जनता भीषण उमस भरी गर्मी के बीच जमी रही। जिस समय प्रियंका गांधी भाषण दे रहीं थीं, उस समय अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था। उमस ऐसी थी कि लोग बेचैन नजर आ रहे थे। कार्यकर्ताओं और आमजन का उत्साह देखते ही बन रहा था और कार्यक्रम के अंत तक सभा स्थल पर डटे रहे। इस दौरान जनपद पंचायत संघ के अध्यक्ष, कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग के उपाध्यक्ष अरविंद वर्मा एडवोकेट दुल्हारा भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit