Breaking Ticker

बच्चों ने पूरे 20 माह बाद खुलकर की मस्ती, दून स्कूल में हुआ किड्स कार्निवाल का आयोजन



शिवपुरी। हम दून प्रबंधन को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमारे बच्चों के बचपन को पुन: जीवंत करने हेतु इतने शानदार कार्निवाल का आयोजन किया उक्त कथन दून पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित किड्स कार्निवाल में भागीदारी कर रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों ने कही। उनका कहना था कि लॉकडाउन के कारण बच्चे अपने घरों में कैद हो गए थे और इस आयोजन से उन्हें पूरे 20 माह बाद खुलकर मस्ती करने का मौका मिला। इस किड्स कार्निवाल में बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के गेम्स जैसे हर्डल रेस, क्रॉकेट ,पिन टारगेट बॉल ,जंपिंग रोप, हूला हूप, टॉस द रिंग, बास्केटबॉल आदि का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जिसमें बच्चों ने अनेक गिफ्ट्स भी जीते। दून पब्लिक स्कूल की संचालिका डॉ खुशी खान ने बताया कि कोरोना के कारण बच्चों में एक निराशा सी आ गई थी और ये खुलकर बाहर नहीं निकल पा रहे थे। बच्चों की निराशा को दूर करने व उन्हे बचपन को खुल कर जीना सिखाने के लिए इस कार्निवाल का आयोजन किया गया था। आपने अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ इस आयोजन में भागीदारी करने के लिए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को सुबह सुबह बारिश होने के कारण मौसम काफी खराब हो गया था पर उसके बावजूद बच्चों ने अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन में खुलकर मस्ती की। कार्यक्रम के सफल संचालन में दून स्कूल के संचालक डॉ संजय शर्मा ,रेडिएंट गु्रप के संचालक शाहिद खान और दून स्कूल के समस्त स्टाफ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र

किड्स कार्निवल में रखा गया सेल्फी प्वाइंट सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। इस सेल्फी पॉइंट पर अभिभावकों सहित बच्चों के लिए विशेष वेशभूषा का इंतजाम किया गया था। जिसमें ब्राजीलियन ड्रेस, हैरी पॉटर ड्रेस प्रमुख थी जिन्हें पहन कर अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों के साथ खूब सेल्फी ली गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit