Breaking Ticker

भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर यशोधरा राजे के निर्देशानुसार बांटे आटे के 380 बैग

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के 40वे स्थापना दिवस के मौके पर सिंधिया जनसम्पर्क कार्यालय और  भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैश्विक महामारी के चलते गरीब और जरूरतमंदों को राशन वितरण जारी रखा। बेलदार, मजदूर आदि जो इस समय कोरोना की मार से बेरोजगार हंै प्रतिदिन रोजी रोटी कमाने वाले कैसे अपने परिवार का भरन पोषण करेंगें इसे देखते हुए आज राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डवलपमेन्ट ट्रस्ट द्वारा अध्यक्ष यशोधरा राजे सिंन्धिया के निर्देश पर सईसपुरा मांझी समाज की धर्मशाला के सामने मलिन बस्ती  मैदान में आटे के 380 बैग पुलिस प्रशासन की मदद से सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए बांटे। इसके अलावा कार्यालय पर आ रही सूचना के आधार पर जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन कार्यकर्ताओ ने घर घर जाकर पहुँचाया। इस पूरे कार्य की बागडोर यशोधरा राजे सिंधिया के निज सचिव राजेन्द्र शिवहरे, कप्तान यादव, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भानु दुबे और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी द्वारा संभाली ला रही है। आज पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने भाजपा के कार्यकर्ताओंं को बधाई और शुभकामनायें व्यक्त करते हुए पार्टी के वरिष्ठ जनों को पार्टी को विश्व की सबसे बडा राजनीतिक दल बनने में उनके असाधारण योगदान के लिए याद किया। आज उन्होंने महावीर जयंती के अवसर पर जैन सम्माज को बधाई दी। भगवान महावीर के सिद्धांतों अहिंसा परमोधर्म और जियो और जीने दो के वर्तमान परिस्थितियों में अंगीकार करने को उपयोगी बताया। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर विश्व का कल्याण निश्चित है। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि भगवान महावीर इस कोरोना महामारी से देश को निकाले। सभी समाजबंधुओं से उन्होंने घर मे रहकर भगवान का जन्मोत्सव मनाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit