शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर, अनुभाग(पु.) अधिकारी पुलिस पोहरी के दिए गए आदेश निर्देशों के पालन में थाना गोपालपुर स्टाफ द्वारा थाना प्रभारी मनीष सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला गया।
क्षेत्रवासियों को कोरना बीमारी से बचाव , स्वच्छता अपनाने,सोशल साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड व फॉरवर्ड ना करें व शासन के आदेश लॉकडाउन का पालन करने, धार्मिक आयोजन ना करने व घर पर ही रहने हेतु समझाइश व संदेश दिया गया। पैदल मार्च से लोगों को अतिआवश्यक कार्य होने पर पैदल चलने की प्रेरित करने हेतु उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई।