Breaking Ticker

कोरोना को हराने के लिए धैर्य और संयम का परिचय दें: यशोधरा राजे

  • यशोधरा राजे सिंधिया खाद्यान व्यवस्था के साथ-साथ स्वास्थय सेवाओं की बराबर ले रही हैं जानकारी
  • राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डवलपमेंट के माध्यम लगातार वितरित की जा रही हैं खाद्यान सामग्री
केदार सिंह गोलिया शिवपुरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने रामनवमी पर अपनी शुभकामनाऐं देते हुए शिवपुरी वासियों से अपील करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन की सबसे बड़ी शिक्षा आज्ञापालन और धैर्य हैं और हमें कोरोना जैसी महामारी को हराने के लिए धैर्य और संयम का परिचय देना होगा जैसे 14 वर्ष के वनवास में भगवान राम ने कर दिखाया था।
अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें। साथ ही कोरोना जैसी महामारी के समय सहायता उन असहाय निर्धन जरूरतमंदों तक पहुंचाने का प्रयास हैं जहां कोई मदद नहीं पहुंच पा रही हैं। जिनके पास राशन कार्ड बीपीएल कार्ड तक नहीं हैं। उनकी मदद के लिए लगातार राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डवलपमेंट के कार्यकर्ता सामाजिक दूरी का ध्यान रखकर साथ ही प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए लोगों को भी लॉक डाउन का पालन करने और स्वछता रखने की समझाइश के साथ-साथ उनकी मदद करने में लगातार लगे हुए हैं।
ट्रस्ट की चेयरपर्सन शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया समय समय पर खाद्यान व्यवस्था, स्वास्थय सेवाओं का बराबर जायजा ले रही है। अंत में प्रभु श्रीराम सभी को इस वैश्विक स्वास्थ्य-संकट से उबरने की शक्ति दें। इस अवसर पर सेवा कार्य करने वालों में राजेन्द्र शिवहरे, कप्तान यादव, पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, डॉ रश्मि गुप्ता आदि कोरोना वॉलिंटियर्स ने इन विषम परिस्थितियों में घर घर जा कर राहत सामग्री वितरित की। पुलिस प्रशासन के सहयोग से आज रामनवमी पर शिवपुरी में करोंधी मलिन बस्ती व जहाँ जरूरत थी उन जगहों पर पहुँचकर, सिंधिया जनसम्पर्क कार्यालय के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर राहत सामग्री वितरित की। आज करीब 300 पैकिटों का वितरण किया गया। वितरण व्यवस्था को सफल बनाने में कोतवाली टीआई बादाम सिंह एवं फिजीकल थाना प्रभारी सुनील खैमरिया ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit