Breaking Ticker

पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर आवारा तत्वों को दिखाया खौफ


होली के त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखना मुख्य उद्देश्य
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में आगामी त्योहारों होली एवं रंगपंचमी को मद्येनजर रखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये शिवपुरी कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला गया,फ्लैग मार्च का मुख्य उद्येश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा आसामाजिक तत्वों एवं आपाराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के मन में ये डर हमेशा बना रहे कि अगर उनके द्वारा कोई आपराधिक कदम उठाया जाता है तो पुलिस उन्हे बख्शेगी नहीं। इस दौरान आवारा तत्वों पर विशेष निगरानी रखी गई। फ्लैग मार्च अस्पताल चौराहे से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों कोर्ट रोड होते हुए माधव चौक, कमलागंज, सईससपुरा,फिजीकल, विष्णु मंदिर, नीलघर चौराहा, बड़ा बाजार,इमामबाड़ा ,सुभाष चौक पर समाप्त हुआ। साथ ही फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन व व्यापारियों को निर्भय होकर त्यौहार करने की बात कहते हुए समझाइश दी कि संदिग्धों व आवारा लोगों की पुलिस को सूचना दे अपराधियों को किसी प्रकार से बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर एड. एसपी गजेन्द्र सिंह कंवर, एसडीओपी शिवसिंह भदौरिया, कोतवाली टीआई बादाम सिंह यादव, फिजीकल टीआई सुनील खैमरिया, देहात टीआई राकेश गुप्ता, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया, एसआई रूपेश शर्मा सहित पुलिस लाइन एवं थानों के बल ने हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit