Breaking Ticker

जन औषधि केंद्र गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं: वीरेंद्र रघुवंशी

आमजन को गुणवत्ता युक्त औषधियां उपलब्ध कराना जन औषधि केंद्र का मुख्य उद्देश: राजू बाथम 
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की एकमात्र जन औषधि केंद्र रन्नोद में जन औषधि दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाइव वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा संबोधित किया गया जिसमें विधायक वीरेंद्र रघुवंशी भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, जिला महामंत्री राजकुमार खटीक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान मंडल अध्यक्ष हेमपाल दांगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है इसके माध्यम से सभी को सस्ते मूल्य पर गुणवत्ता एवं युक्त जेनेरिक दवाइयां की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जेनेरिक दवाइयों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले गए हैं इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम जिला महामंत्री राजकुमार खटीक मंडल अध्यक्ष हेमपाल दांगी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान सुचेंद्र बोहरे बंटी सिकरवार अवध बौहरे उमेश शर्मा दिनेश खटीक सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit