केदार सिंह गोलिया शिवपुरी - शनिवार की सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया । कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत सीईओ वर्मा, अपर कलेक्टर एसडीएम सहित प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों की टीम स्वच्छता अभियान में भाग लिया। पुराने बस स्टैंड पर उसी दौरान वहां के रहवासियों ने बताया कि यहां भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। तभी मौके पर ही कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने जाकर जायजा लिया। और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दीए।
पुराना बस स्टैंड के पीछे स्थित यह भूमि शासकीय भूमि हैं जिस पर कुछ लोगों का कब्जा था इसे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। पुराना बस स्टैंड के पास की यह लगभग 5 बीघा जमीन पर कब्जा करके उपयोग किया जा रहा था। यहां पर आइसक्रीम फैक्ट्री संचालित थी और सट्टे की गतिविधि भी संचालित हो रही थी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने मौके पर ही शिवपुरी एसडीएम अतेंद्र सिंह गुर्जर को तत्काल इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए।
सुबह ही राजस्व और पुलिस और नगरपालिका के अधिकारियों और उनकी टीम ने भूमि को लोगों के कब्जे से मुक्त कराया है। इस दौरान एएसपी गजेंद्र सिंह कवंर, एस डी एम अतेंद्र सिंह गुर्जर, सी एम ओ पटेरिया, टीआई, ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह मौजूद थे। प्रशासन द्वारा लगभग 5 बीघा जमीन जिसका मूल्य 8 से 10 करोड़ आंका गया है। पुलिस द्वारा एक सट्टे का केस बनाया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।










