Breaking Ticker

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को नरवर पुलिस ने किया गिरफ्तार

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। विगत 5 मार्च 2020 को फरियादिया नाबालिग बालिका द्वारा थाना नरवर आकर सूचना दी, कि आरोपी प्रताप गुर्जर निवासी देवरीखुर्द द्वारा मेरे रास्ता रोककर छेड़छाड़ की, फरियादिया की सूचना पर से थाना नरवर में अपराध क्रमांक 48/20 धारा 341,354 भादवि एवं पोक्सो एक्ट की धारा 7/8 तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपी की तलाश शुरू की गई।
थाना प्रभारी नरवर परि. (डीएसपी) प्रियंका पाण्डे को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त घटना में फरार आरोपी अपने ग्राम देवरी खुर्द में ही आया हुआ है सूचना पर से से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरवर द्वारा पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर दबिश दी दबिश के दौरान पता चला कि, आरोपी अपने बेटे के साथ नहर वाली पुलिया तरफ गया है पुलिस टीम द्वारा तत्काल नहर वाली पुलिया के पास ग्राम देवरीखुर्द चौकी मगरौनी में पहुंचकर दबिश देकर आरोपी प्रताप पुत्र तेज सिंह गुर्जर उम्र 55 साल निवासी देवरीखुर्द को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां से माननीय न्यायालय के आदेश आरोपी को जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नरवर परि. (डीएसपी) प्रियंका पाण्डे, चौकी प्रभारी मगरौनी उनि. पुनीत वाजपेयी एवं पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit