Breaking Ticker

बड़ी खबर: पुजारी लक्ष्मणदास त्यागी पर अमानत में खयानत का केस दर्ज

मामला पीडि़त से लिए साढ़े तीन लाख रुपए वापस नहीं करने का
शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने पुजारी लक्ष्मणदास त्यागी पुत्र नारायणदास त्यागी निवासी खेड़ापति मंदिर झांसी तिराह शिवपुरी के विरूद्ध नंदकिशोर ओझा पुत्र लोटूराम ओझा निवासी नबाव साहब रोड द्वारा की गई शिकायत पर से जांच के बाद अमानत में खयानत पाए जाने पर भादवि की धारा 406 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 11 फरवरी 2020 को फरियादी नंदकिशोर ओझा ने जनसुनवाई में कलेक्टर को शिकायती आवेदन दिया था कि शासकीय पुजारी लक्ष्मणदास त्यागी द्वारा अनुबंध पत्र निस्पादित कर प्रार्थी से लिए गए साढ़े तीन लाख रुपए वापस नहीं कर रहा है। वापस मांगने पर धमकियां दी जा रही है, इसलिए मेरे पैसे वापस दिलाए जाएं। प्रार्थी नबाव साहब रोड शिवपुरी का निवासी होकर शांतिप्रिय और जिम्मेदार व्यक्ति है। पैसा नहीं होने के कारण फरियादी को परिवार का पालन पोषण करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उक्त आवेदन पर कोतवाली पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान फरियादी द्वारा की गई शिकायत सत्य पाई गई इसके बाद आज 1 मार्च 2020 को कोतवाली पुलिस ने पुजारी लक्ष्मणदास त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

करीब एक दर्जन प्रकरण विचाराधीन

सूत्रों की मानें तो लक्ष्मणदास त्यागी द्वारा गुना बायपास क्षेत्र में करीब एक दर्जन लोगों को जमीन व दुकानों का एग्रीमेंट कराया गया था जिसके बदले में लाखों रुपए ले किए गए। हाल ही में अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत उक्त जमीन पर बनी दुकानों को प्रशासन ने अतिक्रमण बताकर तोड़ दिया गया है। जिसके कारण लक्ष्मणदास से जमीन खरीदने वाले लोगों का रोजगार छिन गया है और लोगों के साथ छलावा हुआ है। इसी मामले में अन्य शिकायतें विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि यदि ठीक से जांच की गई तो अन्य लोगों की शिकायतों पर से लक्ष्मणदास के खिलाफ और केस भी दर्ज हो सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit