Breaking Ticker

डीजे वालों को एसडीएम एवं टीआई के निर्देश, निर्धारित समय के बाद न बजाएं डीजे

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। कोलारस थाना परिसर में बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि डीजे वाले यह ध्यान रखें कि रात्रि 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजना चाहिए, नहीं तो कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। सभी उसका पालन करें। उन्होंने कहा है कि मार्च माह में बोर्ड परीक्षाएं हैं। इसलिए शादी समारोहों में निर्धारित समय के बाद लाउड स्पीकर का उपयोग नहीं होना चाहिए। लाउड स्पीकर के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। सतीश सिंह चौहान ने कहा कि  विद्यार्थियों की परीक्षाओं को मद्येनजर रखते हुए माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने वालों पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा सकती है इसलिए होने वाली परेशानी से बचने के लिए रात्रि 10 बजे के बाद से डीजे का संचालन पूर्णत: बंद रखें। इस मौके पर बड़ी संख्या में डीजे संचालक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit