शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना प्रभारी फिजिकल निरी. सुनील खेमरिया को शनिवार को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मोहनी सागर कॉलोनी के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थों से नशा कर रहे हैं। सूचना पर से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा दो पुलिस टीमों को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पहली पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा तो मोहनेश्वर मंदिर के पास एक व्यक्ति स्मैक का नशा करते हुए पकड़ा,नाम पता पूछने पर उसनेे अपना नाम राहुल पुत्र बृन्दावन राव उम्र 23 साल निवासी मोहनी सागर कॉलोनी शिवपुरी का होना बताया, दूसरी पुलिस टीम द्वारा शंकर जी के मंदिर के पास मोहनी सागर कॉलोनी शिवपुरी से गांजे का नशा करते हुए आरोपी विशाल पुत्र सोहन रजक उम्र 20 साल निवासी मोहनी सागर कॉलोनी को दबोचा बाद दोनों आरोपियों के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रथक-प्रथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077






