Breaking Ticker

60 वर्ष से अधिक उम्र की गुम वृद्ध महिला को परिजनों के किया सुपुर्द

शिवपुरी- कल दिनांक 14.02.20 को करीब रात्रि 9:00 बजे फरियादी पंकज मित्तल द्वारा थाना कोतवाली आकर सूचना दी कि, हमारी माताजी जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है घर से राजेश्वरी मंदिर का बोलकर करीब 5:00 बजे निकली है और अभी तक घर पर नहीं पहुंची हैं। सूचना पर शहर थाना प्रभारी कोतवाली.निरी. बादाम सिंह यादव द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी को घटना के संबंध में जानकारी दी, पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी द्वारा सीसीटीवी के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तथा सभी मोबाइल एवं चीता वाहनों को घटना के संबंध में पॉइंट नोट कराया तथा उक्त वृद्ध महिला के संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करने हेतु बताया गया।

रात्रि करीब 2:00 बजे सूचना मिली की एक वृद्ध महिला कुछ देर पहले  इंदिरा कॉलोनी मैं देखी गई हैं, सूचना पर से डीएसपी प्रियंका पांडे द्वारा उक्त महिला के की तलाशी हेतु इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में गस्त मोबाइल के साथ सघन सर्चिंग शुरू की , सर्चिंग के दौरान एक गली में उक्त महिला दिखाई दी। बाद फरियादी को बुलाया, फरियादी द्वारा पहचान करने पर उक्त महिला को फरियादी की मां के रूप में पहचान करने पर फरियादी के साथ भेजा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit