Breaking Ticker

शिवपुरी के किड्जी स्कूल पर कभी भी हो सकती है FIR

fir police के लिए इमेज परिणाम
केदार सिंह गोलिया
शिवपुरी। शिवपुरी के सर्कूलर रोड खिन्नी नाके के पास स्थित किड्जी स्कूल एक शिक्षा माफिया का है। इस स्कूल को विगत चार वर्षों से संचालित किया जा रहा है और आश्चर्य की बात तो यह है कि यह स्कूल की गांव या तहसील या किसी टप्पे में नही ये शिक्षा विभाग में नाक के नीचे शिवपुरी शहर में स्थित है और फिर प्रशासन का यह कहना कहाँ तक उचित है कि आपके द्वारा यह मामला संज्ञान में लाया गया मामले को दिखवाकर उचित कार्यवाही करवाएँगे।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि उक्त स्कूल प्रबंधक भारतीय संविधान के शिक्षा के अधिकार की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। यहां यह कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगा कि इस खेल में कहीं न कहीं शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी भी लिप्त हो सकते हैं। बताया तो यहां तक जाता है कि शिक्षा विभाग के ही एक अधिकारी की ही सरपरस्ती में इसका संचालन हो रहा है। अब देखते है क्या होता है ?
सबसे बड़ी बात तो यह है कि स्कूल लगभग चार साल से संचालित किया जा रहा है इस संबंध में जब शिवपुरी अपडेट की टीम ने स्कूल पर जाकर स्टिंग किया तो उनको स्कूल का सीबीएसई होना बताया गया जबकि स्कूल पर तो एमपी बोर्ड की प्राथमिक तक की मान्यता भी उपलब्ध नहीं है।

पढि़ए जिम्मेदारों के कथन
  • मामला आपके द्वारा संज्ञान में लाया गया है एवं यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। स्कूल संचालक द्वारा अगर इस तरीके का कृत्य किया जा रहा है तो यह बिल्कुल गलत है। यदि सत्य पाया जाता है तो स्कूल संचालक पर 420 की एफआईआर करवाई जाएगी।
अजय कटियार
जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी

  • आज एक आवेदन प्राप्त हुआ है इसमें एक विद्यालय के द्वारा मान्यता ना होकर पालकों के साथ धोखाधड़ी की बात सामने आई है मामले की जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
सुनील खेमरिया
टीआई, फिजीकल थाना शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit