Breaking Ticker

मध्यप्रदेश सरकार के आंगनवाड़ियों में अंडे खिलाने की नीति पर निकाला मोन जुलूस सौंप राज्यपाल के नाम ज्ञापन


आंगनबाड़ियों में अंडा वितरण के विरोध में सड़कों पर उतरा शाकाहारी समाज 

समूचे कस्बे में मौन जुलूस निकालकर तहसीलदार को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

खनियांधाना शिवकांत सोनी :-  सरकार द्वारा मध्य प्रदेश की सभी आंगनवाड़ियों में अंडा परोसे जाने की योजना का जगह-जगह जबरदस्त विरोध हो रहा है इसी क्रम में आज खनियाधाना में हजारों लोगों ने पूरे नगर में मौन जुलूस निकाला तथा तहसील कार्यालय पर पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा । इस विरोध प्रदर्शन में मौन जुलूस के दौरान सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में जैन समाज , हिंदू समाज के लोग जो शाकाहार का समर्थन करते हैं हजारों की संख्या में मौजूद थे जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे , युवा वर्ग , महिलाएं तथा पुरुष वर्ग शामिल थे ।

खनियाधाना के रेंज चौराहे से प्रारंभ हुआ यह मौन जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों गांधी चौक , नगर पालिका चौराहा , बस स्टैंड होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचा । इस दौरान सभी अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिनमें लिखा हुआ था कि अंडा वितरण की योजना शाकाहारी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है इससे जहां  आंगनबाड़ियों में भेदभाव पैदा होगा वही मांसाहारी पदार्थों के वितरण से आने वाली पीढ़ी के संस्कार भी बिगड़ेंगे । तहसील कार्यालय पर उपस्थित हजारों लोगों की भीड़ को महेंद्र जैन अध्यक्ष बड़ा जैन मंदिर , अनिल पांडे , एकत्व पुजारी , विनोद पांडे , सचिन मोदी , राजीव पुष्पेंद्र , आकाश जैन , अमन जैन , मयंक जैन तथा श्रीमती ममता जैन ने संबोधित किया । तथा राज्यपाल को के नाम सौंपा गए ज्ञापन में यह मांग की गई कि यदि सरकार ने अपना यह जनविरोधी निर्णय वापस नहीं लिया तो इसके लिए हम कलेक्ट्रेट यहां तक कि विधानसभा तक जाएंगे तथा सरकार का यह फैसला नहीं मानेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit