Breaking Ticker

सतनवाड़ा पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा

शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर से एक आरोपी को 36700 रुपए की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी सतनवाड़ा उनि. आर.आर. तिवारी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नरवर रोड़ मड़ीखेड़ा डैम रोड तरफ एक व्यक्ति रास्ते में अवैध शराब लेकर कहीं जाने की फिराक में है, सूचना पर से थाना प्रभारी सतनवाड़ा मय फोर्स के एसडीओपी हेड क्वार्टर वीरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में मुखविर की सूचना के आधार पर मड़ीखेड़ा नरवर रोड़ पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिया जो दो प्लास्टिक के बड़े-बड़े कट्टों रखे दिखा, जिसे मौजूदा फोर्स की मदद से घेराबंदी कर दबोच कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रवि पुत्र मदन लाल अग्रवाल उम्र 24 साल निवासी सिंघाई स्कूल के पास सतनवाड़ा का होना बताया जिसके कब्जे से 250 क्वार्टर देसी शराब एवं अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू एवं मैकडॉवॉल के 96 क्वार्टर अवैध शराब कीमत 36700 रुपए की विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरप्तार कर धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit