Breaking Ticker

कांग्रेस सरकार की अनूठी पहल नेहरू दर्शन और विरासत को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने बनाई कार्य योजना: सिद्धार्थ लढ़ा

इन्दिरा गांधी शास. कन्या महाविद्यालय में मनाई पं.नेहरू की जयंती

शिवपुरी। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे पं.जवाहर लाल नेहरू को जन-जन तक पहुंचाने और नेहरू दर्शन व विरासत को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उनकी 130वीं जयंती के अवसर पर मप्र कांग्रेस सरकार द्वारा अनूठी पहल की गई है जिसकी शुरूआत आज 14 नवम्बर 2019 से होकर आगामी 14 नवम्बर वर्ष 2020 तक जारी रहेगी। इस दौरान पं.नेहरू से जुड़े तमाम विषयों को लेकर वक्तव्य, गोष्ठी जीवन पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होंगें ताकि युवा और आमजन भी पं.नेहरू के जीवन काल को ना केवल जाने बल्कि उनके द्वारा भारत के लिए दिए गए अहम योगदान को पहचानें और स्वयं उनके पदचिह्नों पर चलने केलिए प्रेरित हो। उक्त उद्गार प्रकट किए शहर कंाग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा ने जो श्रीमती इंदिरा गांधी शास. कन्या महाविद्यालय परिसर में आयोजित पं.जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम केा मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजेशबिहारी पाठक रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.भूपेन्द्र श्रीवास्तव ने की। इस दौरान पं.नेहरू जयंती के अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत प्रकाश कार्यक्रम संयोजक प्रो.पुनीत कुमार ने डाला।

शहर कांग्रेस कार्यालय पर पं.नेहरू जयंती मनाई
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जन्म जयंती का आयोजन शहर कांग्रेस द्वारा स्थानीय शहर कांग्रेस कार्यालय ठण्डी सड़क पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा द्वारा किया गया है। इस अवसर पर पं.जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जन्म जयंती शहर कांग्रेस कार्यालय द्वारा मनाई गई। इस दौरान पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला, अनिल उत्साही, अब्दुल रफीक खान अप्पल, इब्राहिम खान, अनिलप्रताप सिंह चौहान, रामकृष्ण मित्तल, रामङ्क्षसह यादव, राजेन्द्र शर्मा, क्षेत्रपाल सिंह गुर्जर, जय कुमार वशिष्ठ, पुनीत शर्मा, मुश्ताक खान, मोहन मधुर गुप्ता, गजेन्द्र समाधिया, नीरज तोमर, वीरेन्द्र खटीक, श्याम सुन्दर राठौर, मुकेश रजक, हफीज खान, साहिल खान आदि सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल रहे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit