Breaking Ticker

युवा मोर्चा ने राफेल मामले पर मोदी सरकार को क्लीन चिट मिलने पर किया प्रदर्शन


राफेल मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद कांग्रेस का झूठ उजागर हुआ है
शिवपुरी। सुप्रीम कोर्ट के राफेल मामले पर मोदी सरकार को क्लीन चिट दिए जाने के बाद पुन: साफ हो गया कि तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जनमानस को दिगभ्रमित कर रहे थे। कांग्रेस और राहुल गांधी की इस झूठ की राजनीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय आव्हान पर शनिवार को सारे देश में भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में शिवपुरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान एवं नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के नेतृत्व में माधवचौक चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष भानु दुबे की उपस्थिति में किया गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा इस दौरान कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा। प्रदर्शन के दौरान 'नामदार की हार, जीत गया चौकीदारÓ का बैनर लगाकर नारेबाजी करते हुए कहा कि यह मोदी सरकार की ईमानदारी से परिपूर्ण निर्णय प्रक्रिया का सम्मान है। वक्ताओं ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने राफेल मामले पर पुनर्विचार संबंधी दायर याचिकाओं को खारिज करते हुए अपने निर्णय में इस मामले में जांच की मांग को बेवजह और गैर जरूरी बताया है। राफेल खरीद प्रक्रिया को सही और पारदर्शी बताने का फैसला सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिसम्बर 2018 में पहले भी दिया जा चुका है। तब भी कांग्रेस पार्टी को मुंह की खानी पड़ी थी। गुरूवार को फिर से सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद कांग्रेस का झूठ उजागर हुआ है। देश की रक्षा से जुड़े इस अहम मसले पर राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले लगातार झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश की। उस दौरान राहुल गांधी ने न सिर्फ राफेल खरीद पर बेबुनियाद सवाल खड़े किए, बल्कि संसद सहित अनेक सार्वजनिक मंचों से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए भी मर्यादाहीन शब्दों का प्रयोग किया। इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी ने इस निराधार मसले पर संसद की पूरी कार्यवाही को भी बाधित किया था, जबकि इसका उपयोग देश की आम जनता के हित में होना चाहिए था। इस मामले पर कांग्रेस का यह चरित्र एकबार फिर उजागर हुआ है कि उन्हें देशहित से अधिक अपना राजनीतिक स्वार्थ प्यारा है। अब जब सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद राफेल मामले पर एक बार फिर दूध का दूध और पानी का पानी हो चुका है तथा पूरी खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी सिद्ध हो चुकी है तब कांग्रेस के राहुल गांधी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। इस प्रदर्शन में पर युवा मोर्चा के प्रतीक शर्मा नानू, दीपक राठौर, सागर यादव, सोनू कुशवाह, राहुल खटीक, ऋषभ जैन, निहाल कोड़े, दीपक कुशवाह, मिट्टू जाटव, राजा यादव सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit