Breaking Ticker

हरकत में आये आबकारी के राणा, जिलेभर में कार्रवाईयाँ शुरू

विनोद विकट, शिवपुरी। विभाग मे पिछले छ: महीने से लगातार अपनी कुर्सी पर बैठने वाले आबकारी विभाग के एडीईओ राकेश राणा पूरी तरह से हरकत मे आ गये है। उन्होने अपने विभाग के अमले को साफ- साफ निर्देश दिए है कि पूरे जिले भर मे जहां जहां भी कच्ची शराब से माफिया पनप रहे है वहां- वहां व सूचना मिलने पर सभी स्थानो पर बड़ी कार्रवाई करे। अभी पिछले दिनो एक दैनिक समाचार पत्र मे एक खबर प्रकाशित हुई थी कि कच्ची शराब से पनप रहे है माफिया और गांजे की खेती के लिए शिवपुरी को पहचान जाता है। इस खबर के बाद से ही पूरा की पूरा आबकारी विभाग हरकत मे आ गया और जिले के पोहरी, कोलारस व पिछोर और शिवपुरी के गुरूद्वारा अंग्रेजी शराब दुनिया के पीछे से 10 लीटर कच्ची शराब एवं  मनियर से 50 लीटर कच्ची शराब मय आरोपी के पकड़े जाने की खबर है। अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में पूरे जिलेभर में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कच्ची शराब को लेकर कार्यवाहियां की हैं। जिसमें पिछोर में ढाई लाख की सामग्री, मोटरसाइकिल पर कच्ची शराब, मनियर में 50 लीटर, गुरूद्वारे के पीछे 10 लीटर के नाम शामिल हैं। इन कार्यवाहियों के अलावा भी विभाग की अन्य कार्यवाहियां भी शुरू बनी हुई है। इन्हीं मामलों में कच्ची शराब के दो आरोपी चंद घंटों में छूट गए हैं। 

आपने कहा- 

  •  विभाग मे अमले की कमी है, अभी कुछ दिन पहले वाहन नही थे लेकिन अब वाहन आ गये है। जिले के सभी प्रकरणो मे एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। 50 लीटर कच्ची शराब की जमानत विभाग से ही हो जाती है इसके बाद और बड़ी कार्रवाई मे आरोपियो की जमानत माननीय न्यायालय से होगी। 

के.एस. मैकाले
जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit