Breaking Ticker

बैराड़ पुलिस की कार्यवाही: स्मैक पीते हुए युवक को बस स्टैंड के पीछे से पुलिस ने दबोचा



शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थ विक्रय एवम पीने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसडीओपी पोहरी के मार्गदर्शन में बैराड पुलिस ने स्मैक पी रहे युवक को बस स्टैंड के पीछे से दबोच लिया।
थाना प्रभारी बैराड़ आलोक सिंह भदौरिया को मंगलवार को मुखिबर से मिली जानकारी के टीम गठित कर थाना प्रभारी ने उपनि आर.एस. भदौरिया सउनि जहान सिंह प्र. आर.553 संजीव कुमार आर.1162 रामावतार आर.188 अरमान व एनआरएस नरेश जाटव को मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर भेजा। पुलिस टीम ने बस स्टैंड के पीछे बैराड़ से हल्के पुत्र मुन्सी रावत उम्र 33 साल निवासी धोरिया रोड बैराड़ को अवैध मादक पदार्थ (स्मेक) पीते हुए पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/27 एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

धारदार लोहे की छुरी सहित युवक गिरफ्तार
बैराड़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में सउनि जहान सिंह प्र. आर.संजीव कुमार आर.960 अरुण व एनआरएस नरेश जाटव के द्वारा मुखबिर की सूचना पर से अनाज की मंडी के गेट पर बैराड़ से आकाश पुत्र सिद्धम जाटव उम्र 19 साल निवासी बैराड़ के कब्जे से एक अवैध लोहे का धारदार छुरी के साथ  पकड़ कर गिरप्तार धारा 25(ब) आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बैराड़ पुलिस ने तीसरी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को सउनि जहान सिंह प्र.आर.संजीव कुमार आर.960 अरुण व एनआरएस नरेश जाटव द्वारा मुखबिर की सूचना पर से ग्राम गोबरा मेंं आम रास्ते से शैतान सिंह पुत्र कमल सिंह धाकड़ उम्र 27 साल निवासी गोवरा को अवैध शराब विक्रय करते हुए पकड़ा एवम धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit