Breaking Ticker

बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की जमकर हुई पिटाई

पुलिस ने क्रॉस मामला किया दर्ज 
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक कॉम्पलैक्स के पास से आरोपी नाबालिग बालिका का अपहरण कर  ले गया और ग्राम रातौर में उसे ले जाकर एक खेत में बलात्कार किया। इसकी जानकारी जब बालिका के पिता  और भाई को लगी तो उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई लगा दी। पुलिस ने इस मामले में जहां आरोपी सतीश  धाकड़ को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध भादवि की धारा 363, 366, 323, 506, 34 सहित 3(2)(ट),3(1)(द),3(1)(ध)3(2)(ट) एससी एसटी एक्ट के तहत  मामला दर्ज कर लिया।  वहीं आरोपी की मां की रिपोर्ट पर से बालिका के पिता और भाई पर पुलिस ने भादवि की धारा 323, 325, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।  
जानकारी के अनुसार 19 जुलाई  को रात्रि करीब 9 बजे पीडि़त बालिका घर के बाहर फतेहपुर कॉम्पलैक्स के पास  खड़ी  हुई थी उसी समय आरोपी सतीश धाकडृ  और उसका एक मित्र वहां आया और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी बालिका को रातौर में एक खेत पर ले गया। जहां सतीश ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट भी की। आरोपी ने पीडि़ता को धमकी भी दी कि अगर उसने इस घटना का जिक्र किसी से भी किया तो वह उसे जान से मार देगा। जब बालिका के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी उसके पिता श्रीलाल शाक्य और भाई निक्की शाक्य को लगी तो उन्होंने आरोपी  सतीश धाकड़ के साथ मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत सतीश की मां मुनिया पत्नि कैलाश धाकड़ की रिपोर्ट पर से प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit